#हिंदु-धर्मसंस्कार : भाग १८ - दि. ११.०६.२०२३

हिंदु धर्मसंस्कार 
भाग १८ : दि . ११.०६.२०२३

🚩जय श्रीराम🚩

इतिहास मानवजाति के लिए सदैव उत्सुकता का विषय रहा है।
किंतु विडंबना यह है कि विश्व के सभी भागों में इतिहास ग्रंथित / लिपिबद्ध कराने में अनास्था अथवा उसका जतन करने के महत्व संबंधी अज्ञान ही पाया गया है !

उदाहरण के लिए -
छत्रपती शिवाजी महाराज की जन्मतिथी को लेकर मतभेद है..(सन १६३०) 

इंग्लैंड के प्रथम राजा Alfred the Great थे अथवा नहीं इस पर विभिन्न मत पाए जाते है .. (साधारणत इ.स.८८६ )

बामियान की सुप्रसिद्ध बुद्धमूर्तियों की निर्मिती का काल अंदाज से बताया जाता हैं, वह भी Carbon Dating के आधार पर ..(वर्ष ५७० से ६२० अनुमानतः )

दक्षिण अमरीका की सुप्रसिद्ध Nazca lines के निर्माता - उद्देश इस संबध में कोई निश्चित रुप से नही जानता .. (इनका काल साधारणतः २२०० वर्ष पुराना है) ।

बताइये ! 
इतिहास के लेखन - जतन संबधी आस्था का अभाव संपूर्ण विश्व में है, किंतु हमें हजारो वर्षो पहले देवों द्वारा निर्मित पाशुपतास्त्र - नारायणास्त्र और ब्रह्मास्त्र की निर्मिती का प्रमाण चाहिए ☹️।

पुष्पक विमान की निर्मिती का संपूर्ण manual चाहिए 😕।

रावण द्वारा देवी सीता को आकाशमार्ग से ले जाना हो अथवा संजीवनी बुटी लाने के लिए हनुमानजी द्वारा की अत्यल्प काल में की गई (संभवतः) आकाशयात्रा हो, हमें बस इस संबध में शंकाएँ ही शंकाएँ हैं।

एक बात हम स्पष्ट ही कर दें , हम विश्व का प्रथम हवाईजहाज चलाने का श्रेय Wright बंधुओं को ही देंगे (पुष्पक विमान के निर्माताओं को नही) और भारत के Missile Man आदरणीय डॉ. अब्दुल कलाम ही कहलाएंगे (हमारे अस्त्रनिर्माता देव नहीं)। 
हम आधुनिक युग के ऐसे महामानवों की महानता पर प्रश्नचिन्ह लगाने का पातक नहीं कर रहे है‼️

किंतु ऐतिहासिक प्रमाणों के अभाव में श्रीराम - श्रीकृष्ण आदि को पुराण अथवा कथा ना कहे । वह हमारा इतिहास हैं और ब्रहमा - विष्णु - महेश - श्रीगणेश - देवी माँ यह हमारा इतिहास हैं, वर्तमान भी और भविष्य भी ‼️
क्योंकि देवताओं का अस्तित्व कालातीत (timeless) और सर्वकालिक होता हैं ‼️

पृथ्वी पर अथवा विश्व में उनके देहरुप अस्तित्व का काल ज्ञात ना होना को हमारी मर्यादा, त्रुटी अथवा अपराध कहा जा सकता   है। किंतु हमारे अपराध के कारण कोई हमारे इतिहास के महानायक और हमारे वर्तमान के तारणहारों का अस्तित्व ही नकारने लगे, इसे न्याय नहीं कहा जा सकता है‼️

गर्व से कहे 👇🏼

हिंदु धर्म की जय 🚩
भारतमाता की जय 🇮🇳

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩 : भाग २१३

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩 : भाग २४८

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩: भाग २०२