#हिंदु-धर्मसंस्कार : भाग २९ - दि. २२.०६.२०२३

हिंदु धर्मसंस्कार 
भाग २९ : दि. २२.०६.२०२३

🚩🚩 जय श्रीराम 🚩🚩

हिंदु धर्म में स्त्रियों की स्थिती अथवा हिंदु धर्म में स्त्री संबधी मान्यताएँ इस विषय पर आगे बढने से पूर्व हम हिंदु धर्म और विश्व के अन्य प्रमुख धर्मों में जो अंतर हैं उसके एक प्रमुख भाग को जानेंगे ।

आप जिन - जिन धर्मों को जानते हैं उनके प्रेषित / उनके देवता पर विचार करें । साधारणतः वे पुरुष रुप में हैं। ग्रीक संस्कृती में कई देवियों का उल्लेख है जैसे हीरा, अथेना , हेस्टिया , पर्सिफोनी और अन्य.. परंतु साधारणतः देवों को पुरुष रुप में ही देखा गया हैं।

ऐसे कुछ और पंथ , धर्म हो भी सकते हैं, परंतु विश्व के प्रमुख धर्मों में साधारणतः देवों को पुरुष रुप में ही देखा गया हैं।

हिंदु धर्म में स्थिती भिन्न हैं। हम भी यहीं मानते हैं की विश्वचालक परमोच्च शक्ति एक ही हैं, वह निर्गुण हैं और निराकार भी, किंतु हमने इस शक्ति को Gender neutral ही माना हैं, हमने इस शक्ति को ना तो पुरुष बताया हैं ना ही स्त्री!
किंतु पूजन / अर्चन / भक्ति के लिए हमने ईश्वर के जिन रूपों की कल्पना की है, उसमें विभिन्न देवों के समान ही देवी के भी अनेक रुप हैं❗
देवी को हम आदिशक्ति के रुप में अति शक्तिशाली मानते है, असुरों (राक्षस ) का संहार करनेवाली महापराक्रमी के रुप में देखते है , बुद्धिदात्री के रुप में नमन करते हैं , भोजन देनेवाली माँ के रूप में कृतज्ञ होते हैं व भक्तवत्सला के रुप में भावविभोर होते हैं।

अर्थ यह हैं कि विश्व निर्माण करनेवाली , विश्व को चलानेवाली और संकटो से तारनेवाली शक्ती को भक्तों की सुविधा के लिए यदि रुप धारण करना ही होगा तो वह केवल पुरुष का नहीं , स्त्री का भी है !

स्त्रियों के प्रति पूज्य भाव रखने की शिक्षा यदि धर्म देता हैं , तब मनुष्य के मन में भी उसका प्रतिबिंब अवश्य उभरता हैं !

फिर भी हमारे धर्म में स्त्री भ्रूण हत्याएँ होती हैं....
बच्चियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता हैं....
दहेज के कारण अत्याचार होते हैं....
स्त्रियों को घूंघट में घुटना पडता हैं....
महिलाओं पर अनेक अनेक प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं ....

हम तो कह रहे हैं कि हिंदु धर्म स्त्री का सम्मान करता है, तब भी हमारे ही देश में , हमारे ही धर्म में स्त्रियों की स्थिती पूर्णतः 💯 प्रतिशत आदर्श क्यों नहीं हैं ?
और यदि नहीं हैं तो इस संबध में धर्म की सीख क्या हैं ?

उदाहरणों के साथ इसपर चर्चा आगे बढाएंगे ।
गर्व से कहे 👇🏼
हिंदु धर्म की जय 🚩
भारतमाता की जय 🇮🇳

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩 : भाग २१३

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩 : भाग २४८

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩: भाग २०२