हिंदु धर्मसंस्कार 🚩: भाग २०१

🚩🚩 जय श्रीराम🚩 🚩

नमस्कार 🙏🏼

लंबे अंतराल के पश्चात कुछ निवेदन है।
'हिंदु धर्मसंस्कार' इस विषय पर हम सबको विचारमंथन करते रहना होगा। क्योंकि हिंदुत्व अत्यंत व्यापक संकल्पना है , जीवन के प्रत्येक अंग को स्पर्श करती है। इसलिए धर्मसंस्कार भी अनेक दिशाओं से हमारा मार्गदर्शन करते है और आगे विचार करने के लिए प्रेरित भी करते है। 
यद्यपि इस विषय में हम सबकी आस्था है , किंतु कुछ निजी व्यस्तताओं के कारण संदर्भ ढूंढकर, विचार कर विविध विषयों पर लिखने में कठिनाइयों के कारण हमने अल्पविराम लिया था ।
पिछली गीताजयंती को अर्थात ११ दिसंबर २०२४ हमारे परिवार ने संकल्प किया हैं कि प्रतिदिन श्रीमद् भगवद् गीता का एक श्लोक समझने का प्रयत्न करना है।
गीता तो साक्षात योगेश्वर कृष्ण का उपदेश है और हिंदुत्व के संस्कारों का परम वंदनीय समुच्चय है , इसलिए मुझे विश्वास है कि आप सबको भी इस उपक्रम में रुचि होगी।

विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि संपूर्ण गीता अभी मैने नहीं पढी है। इसलिए यह अभ्यास उच्च कोटी के विद्वान भाष्यकारों के समान आपको लाभदायी नहीं होगा। 
किंतु मेरी मान्यता है कि माँ गीता किसी भी बालक का कल्याण ही करेगी इसलिए योगेश्वर कृष्ण के विश्वास पर और आशीर्वाद से इस यात्रा का प्रारंभ किया है ।

आप अपनी प्रतिक्रियाँ भी लिख सकतें है जिससे हम सबको गीता का अभ्यास करने में अवश्य सहायता होगी  🙏🏼 ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩 : भाग २१३

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩 : भाग २४८

हिंदु धर्मसंस्कार 🚩: भाग २०२